फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती की अपहरण की झूठी कहानी पर फंसे परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

कोतवाली थाना क्षेत्र के कांवली रोड स्थित गांधी ग्राम से मंगलवार को एक युवती के अपहरण की झूठी सूचना देने के मामले में परिजनों द्वारा झूठी कहानी गढ़ने की बात सामने आई है। इसके बाद पुलिस परिजनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की तैयारी कर रही है। पुलिस के अनुसार युवती किसी दोस्त के साथ चली गई है।
विज्ञापन

एसपी सिटी प्रदीप कुमार राय के अनुसार मंगलवार को कोतवाली थाना क्षेत्र के गांधी ग्राम से एक युवती के अपहरण की सूचना मिली थी। पुलिस ने मौके पर जाकर अपहृत युवती के परिजनों से पूछताछ के बाद मुकदमा दर्ज कर लिया। युवती के परिजनों का कहना था कि मंगलवार को चार औरतें भीख मांगने के बहाने घर पहुंचीं और युवती को नशीला पदार्थ सुंघा दिया। युवती के बेहोश होने पर महिलाएं उसे उठाकर अपने साथ लेकर चली गईं। पूछताछ में पता चला कि गांधी ग्राम में रहने वाले एक शख्स की तीन बेटियां हैं। एक बेटी की शादी हो चुकी है और दो बेटियां घर पर रहती हैं। इसके बाद मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू की गई तो क्षेत्र के एक भी सीसीटीवी फुटेज में भीख मांगने वाली महिलाओं के आने की पुष्टि नहीं हुई। इसके अलावा स्थानीय लोगों ने भी ऐसी किसी वारदात की जानकारी से इनकार कर दिया। इसके बाद पुलिस ने दोबारा परिजनों और युवती की बहन से सख्ती से पूछताछ की तो अपहरण की कहानी बदल गई। युवती की बहन ने बताया कि उसने यह झूठी कहानी अपनी बहन और उसके दोस्त के कहने पर कही थी। बहन उसी दोस्त के साथ कहीं गई है। बहरहाल पुलिस अब झूठी सूचना देने के मामले में युवती के परिजनों पर मुकदमा दर्ज कराने की तैयारी में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें