फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल संचालक समेत तीन के खिलाफ मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

डीएवी छात्रसंघ अध्यक्ष शुभम सिमल्टी व अन्य छात्र नेताओं से मारपीट के मामले में निजी स्कूल संचालक समेत तीन के खिलाफ आराघर चौकी पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। छात्र नेताओं ने बुधवार को एसपी सिटी प्रदीप राय से मुलाकात कर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की थी।
मंगलवार को एक रेस्त्रां में डीएवी छात्रसंघ अध्यक्ष शुभम सिमल्टी व उनके साथियों का निजी स्कूल संचालक रजनीश जुयाल से विवाद हो गया था। दोनों पक्षों में मारपीट भी हुई। छात्र नेताओं ने निजी स्कूल संचालक के सुरक्षाकर्मियों पर बंदूक दिखाकर धमकाने का आरोप लगाया था। उन्होंने रात को ही आरोपी के खिलाफ तहरीर भी दी। तब एसपी सिटी प्रदीप राय ने रेस्त्रां के सीसीटीवी फुटेज की जांच के बाद मुकदमा दर्ज कराने की बात कही थी।
विज्ञापन

बुधवार को छात्र नेताओं ने एसपी सिटी प्रदीप राय से मुलाकात कर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की। उन्होंने आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की भी मांग की। एसपी सिटी के निर्देश पर आराघर चौकी पुलिस ने आरोपी स्कूल संचालक और दो निजी सुरक्षा कर्मियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

..........................
मेरे खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने वालों के खिलाफ मैंने पहले से मुकदमा दर्ज कराया है। इन्हें अब तक गिरफ्तार नहीं किया गया है। वह मुझ पर केस वापस लेने के लिए दबाव बना रहे हैं। मैंने कई बार पुलिस से सुरक्षा की मांग की। मुझे पुलिस ने सुरक्षा नहीं दी, जिसके चलते मुझे निजी सुरक्षा रखनी पड़ी है। मेरा किसी से कोई व्यक्तिगत द्वेष नहीं है, लेकिन कुछ भटके युवा मेरे खिलाफ यह सब कर रहे हैं।
रजनीश जुयाल, आरोपी स्कूल संचालक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें