फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैसिफिक माल के प्रबंधक सहित दो पर मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
पैसिफिक माल के प्रबंधक समेत दो पर मुकदमा
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून।
जाखन चौकी प्रभारी उमेश कुमार ने पैसिफिक माल के प्रबंधक और सहायक प्रबंधक के खिलाफ अभद्रता और सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोप में अभियोग पंजीकृत कराया है। वीआईपी भ्रमण के दौरान वाहन हटाने को लेकर यह विवाद हुआ है।
राजपुर थाना क्षेत्र के जाखन चौकी प्रभारी उमेश कुमार द्वारा दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया गया है कि 24 दिसंबर की शाम चार बजे के करीब वीआईपी कार्यक्रम के मद्देनजर वह यातायात का संचालन करा रहे थे। इसी बीच पैसिफिक माल के बाहर खड़े वाहनों से यातायात अवरुद्ध हो रहा था। वाहन हटाने के दौरान प्रबंधक निखिल भाटिया और सहायक प्रबंधक रोहित मिश्रा वहां आ गए। आरोप है कि उन्हें समझाने की कोशिश की गई, मगर वह उग्र होते चले गए। आरोप है कि माल के अधिकारी अभद्रता पर उतर आए। चौकी प्रभारी ने अधिकारियों के संज्ञान में मामला डालकर कई धाराओं में अभियोग पंजीकृत करा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विवाद में रेस्टोरेंट मालिक को किया आतंकित
देहरादून। राजपुर थाना क्षेत्र के पुुरकुल मोड़ पर रेस्टोरेंट संचालित करने वाले राजेश श्रीवास्तव ने मुकदमा दर्ज कराया कि चेतन तोमर ने अपने सात-आठ साथियों के साथ रेस्टोरेंट में घुसकर उन्हें बंदूक से आतंकित कर गाली-गलौज की। उन्होंने आरोपियों पर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया। एसओ हरिओम चौहान के मुताबिक दोनों पक्षों में जमीन को लेकर विवाद चल रहा है, मामला उसी विवाद से जुड़ा लग रहा है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें