ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
शहर में बढ़ रही छेड़छाड़ की घटनाओं पर अंकुश लगाने को पुलिस ने नया प्रयोग किया है। इसके तहत सोमवार से पुलिस ने शहरभर में मनचलों के खिलाफ ऑपरेशन पिंक शुरू किया। इस ऑपरेशन के लिए शहरभर में महिला पुलिसकर्मियों की 14 टीमें बनाई गई हैं।
पुलिस अधीक्षक नगर श्वेता चौबे ने बताया कि छेड़छाड़ की घटनाओं को रोकने के लिए ऑपरेशन पिंक की शुरुआत की गई है। इसके तहत पटेलनगर, शहर कोतवाली और डालनवाला में दो-दो, वसंत विहार, कैंट, प्रमनगर, नेहरू कॉलोनी, राजपुर, मसूरी, क्लेमेंटटाउन और रायपुर में एक-एक टीम बनाई गई है। ये टीमें स्कूल खुलने और छुट्टी के समय सक्रिय रहेंगी। टीम में महिला पुलिसकर्मियों को ही शामिल किया गया है। इन टीमों ने सोमवार से कार्रवाई भी शुरू कर दी है। सोमवार को हुई कार्रवाई में डालनवाला क्षेत्र में 8, वसंत विहार में 8, क्लेमेंटटाउन में 7, कैंट में 3, पटेलनगर में 4, कोतवाली क्षेत्र में 2 मनचलों को पकड़ा गया। हालांकि बाद में सभी को हिदायत देकर छोड़ दिया गया।
इन क्षेत्रों में तैनात रहेंगी टीमें
शहर कोतवाली- एमकेपी, नारी शिल्प बालिका इंटर कॉलेज,
पटेलनगर- राजकीय बालिका जूनियर हाईस्कूल भंडारी बाग
डालनवाला-राजकीय बालिका इंटर कॉलेज गुरुकुल कन्या
वसंत विहार - भवानी इंटर कॉलेज बल्लुपुर
कैंट-बालिका इंटर कॉलेज गढ़ी कैंट