फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भागवत कथा के दौरान दो महिलाओं से चेन झपटी

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

हर्रावाला स्थित एक घर में बृहस्पतिवार को भागवत कथा के दौरान एक महिला चेन स्नैचर, आगे बैठी वृद्धा की चेन तोड़कर भाग निकली। एक अन्य महिला की चेन छीनने की कोशिश में महिला चेन स्नैचर की साथिन को लोगों ने दबोच कर पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार हर्रावाला में काली मंदिर रोड पर आत्माराम यादव के घर पर भागवत कथा का पाठ चल रहा है। बृहस्पतिवार को श्रीकृष्ण जन्मदिन की झांकी का आयोजन था। श्रद्धालु कथावाचक से झांकी का वर्णन सुनने में व्यस्त थे। आरोप है कि इसी बीच भीड़ में बैठी एक महिला अपने सामने बैठीं वृद्धा शीला देवी के गले से चेन झपट कर भाग गई। इसी दौरान पंडाल में एक अन्य महिला ने भी साथ बैठी महिला के गले से चेन छीनने का प्रयास किया, लेकिन लोगों ने उसे दबोच लिया। चेन लूट की घटना के बाद कथा पंडाल में अफरातफरी मच गई। पकड़ में आई महिला को लेकर लोग पुलिस चौकी लेकर पहुंच गए। इंस्पेक्टर ओमवीर रावत ने बताया कि आरोपी महिला से पूछताछ की जा रही है। आरोपी महिला लगातार अपने बयान बदल रही है। शीला देवी व घटनास्थल पर मौजूद लोगों के अनुसार आरोपी महिलाएं डोइवाला क्षेत्र की हैं। उन्हें कथा में आने का निमंत्रण नहीं दिया गया था। पुलिस के मुताबिक मामले में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें