ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
कोतवाली पटेलनगर ने फरार 16 वारंटियों को गिरफ्तार किया है। सभी के खिलाफ न्यायालय से वारंट जारी थे। पुलिस से बचने के लिए वारंटी अपने घरों से फरार चल रहे थे। एसएसपी और एसपी सिटी के निर्देश पर कोतवाली पुलिस ने टीमें गठित कर छापामारी अभियान चलाकर 16 वारंटियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार वारंटी मो. अमर निवासी चांचक, बंजारावाला, आबिद हुसैन निवासी चांचक, बंजारावाला, जोगेंद्र सिंह रावत निवासी बंजारावाला, मो शौकीन निवासी मेंहुवाला माफी पटेलनगर, मो खुशनूद निवासी मेहुवाला माफी, मो ताहिर निवासी मेहुवाला माफी, विजय कुमार निवासी बंजारावाला, मो यामीन निवासी मेहुवाला माफी, हसन निवासी मेहुवाला माफी, कमल निवासी नई बस्ती संजय कालोनी, मनोज निवासी श्याम मंदिर, संजय उर्फ कोटि निवासी पटेलनगर, नंदू पासवान निवासी लक्खीबाग, मुकेश निवासी वाल्मीकि बस्ती, जितेंद्र निवासी वाल्मीकि बस्ती और इशरार अहमद निवासी ग्राम भुडडी, नया गांव हैं। प्रभारी निरीक्षक रितेश शाह के मुताबिक अधिकांश वारंटी सालों से फरार थे।