फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्व शिक्षा अभियान के तहत राज्य में नहीं हो रही शिक्षक भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

कुछ जालसाज सर्व शिक्षा अभियान के नाम पर शिक्षक भर्ती का झांसा देकर ठगने की कोशिश में लगे हैं। यह मामला संज्ञान में आने पर सर्व शिक्षा अभियान के राज्य परियोजना निदेशक कैप्टन आलोक शेखर तिवारी ने सभी परियोजना अधिकारियों को इस संबंध में लोगों को जागरूक करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने रायपुर थाने में तहरीर भी दी है।
कुछ दिन पूर्व सर्व शिक्षा अभियान के तहत प्रदेश के सभी ब्लॉक में शिक्षक भर्ती का विज्ञापन निकला था। इसमें जो वेबसाइट दी गई थी, अभ्यर्थियों ने जब उस पर आवेदन किया तो पता चला कि यह सर्व शिक्षा अभियान (एनजीओ) की भर्ती का विज्ञापन है। महाराष्ट्र के एनजीओ ने अपने जिला-ब्लॉक स्तर की भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। विज्ञापन की आड़ में बेरोजगारों से ठगी और शिक्षक भर्ती का भ्रम फैलाने की जानकारी मिलने के बाद एसएसए मुख्यालय की ओर से लोगों को जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सर्व शिक्षा अभियान के राज्य परियोजना निदेशक कैप्टन आलोक शेखर तिवारी ने सभी परियोजना अधिकारियों को पत्र भेजकर स्पष्ट किया है कि प्रदेश में शिक्षकों की कोई भर्ती नहीं की जा रही है। सभी मुख्य शिक्षा अधिकारी और जिला परियोजना अधिकारी लोगों को बताएं कि सर्व शिक्षा अभियान का नाम इस्तेमाल करते हुए शिक्षक भर्ती की जो रिक्तियां निकाली गई हैं, वह फर्जी और भ्रामक है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें