फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांवड़ मेले में तैनात होंगे 10 हजार पुलिसकर्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
कांवड़ मेले में तैनात होंगे 10 हजार पुलिसकर्मी
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। हरिद्वार में 17 जुलाई से शुरू होने वाले कांवड़ मेले में 10 हजार से करीब पुलिसकर्मी तैनात किए जाएंगे। पहली बार केंद्र से पैरामिलिट्री की नौ कंपनी मांगी गईं हैं। इस बार तीन करोड़ के करीब कांवडियों के आने का अनुमान लगाया गया है।
हरिद्वार का कांवड़ मेला सकुशल संपन्न कराना पुलिस के लिए बड़ी चुनौती होता है। दस दिन से पुलिस मुख्यालय ने कांवड़ मेले की तैयारियों में जुटा है। तीन दिन पहले डीजीपी की अध्यक्षता में कई राज्यों के अधिकारियों की बैठक में कांवड़ मेले की तैयारियों को लेकर मंत्रणा की। इस साल पिछले साल के मुकाबले शिवभक्तों की संख्या बढ़ने का अनुमान है। इस लिहाज से केदारनाथ, बद्रीनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री का रूट बदला गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस महानिदेशक अनिल कुमार रतूड़ी के मुताबिक कांवड़ मेले में इस बार सुरक्षा प्रबंधों को और कड़ा किया जा रहा है। इसमें करीब 10 हजार पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाएगी। इनमें छह हजार सिविल पुलिस के जवान के अलावा पीएसी की 22 कंपनियां तैनात रहेंगी। होमगार्ड और पीआरडी के जवानों की संख्या पिछले साल के मुकाबले दोगुनी करने का निर्णय लिया गया है। इसके अलावा शासन के माध्यम से केंद्र सरकार से पैरामिलिट्री की नौ कंपनियां मांगी गईं हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें