फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांवड़ यात्रा को लेकर आज तय होगी गाइड लाइन

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

श्रावण मास की कांवड़ यात्रा को लेकर मंगलवार को कई राज्यों के पुलिस अधिकारी देहरादून में बैठक कर मंथन करेंगे। बैठक में कांवड़ यात्रा की तैयारियों और व्यवस्थाओं पर मंथन कर गाइड लाइन तय की जाएगी।
विज्ञापन

पुलिस महानिदेशक कानून व्यवस्था अशोक कुमार के मुताबिक कांवड़ यात्रा 17 जुलाई से प्रस्तावित है। इसी के मद्देनजर कांवड़ मेले की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। यात्रा के मद्देनजर मंगलवार को सुबह 10:30 बजे कई राज्यों के पुलिस अधिकारियों की बैठक बुलाई गई है। बैठक में यूपी के एडीजी मेरठ, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर और बिजनौर के एसएसपी के अलावा, हरियाणा के आईजी, दिल्ली पुलिस के आईजी और पंजाब के आईजी शिरकत करेंगे। बैठक किशनपुर स्थित पुलिस ऑफिसर्स मैस में होगी। इस दौरान यात्रा की तैयारियों और व्यवस्थाओं पर फैसले लिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें