फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूट के तीन आरोपियों में से दो गिरफ्तार

विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला, विकासनगर

विज्ञापन


पुलिस ने पर्स लूटने के तीन आरोपियों में से दो को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही उनके कब्जे से 3950 रुपये नकद, एक खुखरी एवं ड्राइविंग लाइसेंस बरामद किया गया है।

डाकपत्थर चौकी में उप निरीक्षक रतन सिंह बिष्ट के मुताबिक अंबाडी निवासी शमीम अहमद ने पुलिस को तहरीर दी कि बुधवार दोपहर दो बजे वह डाकपत्थर बस स्टैंड पर बस से उतर रहे थे। तभी गांव के ही तीन लड़कों ने धक्का मुक्की कर उनका पर्स छीन लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पर्स में पांच हजार रुपये, आधार कार्ड व डीएल था। उप निरीक्षक ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर कुरैशी मोहल्ला, डाकपत्थर से दो आरोपियों जावेद उर्फ रब्बानी व इकलाख उर्फ सोनू दोनों निवासी जीवनगढ़ थाना विकासनगर को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि, तीसरे आरोपी की तलाश की जा रही है। उन्होंने बताया कि पुलिस उनके आपराधिक इतिहास की जानकारी खंगाल रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें