फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वन विभाग के बीट अधिकारी से मारपीट, वर्दी फाड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला।
विज्ञापन

देहरादून। वन विभाग के बीट अधिकारी ने प्रधान पति पर रंजिशन मारपीट और वर्दी फाड़ने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। आरोपी की तलाश में रायपुर पुलिस ने जगह-जगह दबिश दी। लेकिन, हत्थे नहीं चढ़ पाया।
विज्ञापन

मसूरी रेंज के वन विभाग के बीट अधिकारी देवदत्त भट्ट ने रायपुर पुलिस को बताया कि माल देवता स्थित नर्सरी के बराबर में एक जमीन का टुकड़ा खाली है। इस पर साप्ताहिक पैठ लगाने की तैयारी है। आरोप है बलबीर सिंह बिष्ट ने जमीन का समतलीकरण करते हुए वन विभाग के कई पौधों को खुद-बुर्द कर दिया। उच्च अधिकारियों से इसकी शिकायत की गई तो इसकी विभागीय जांच शुरू हुई। आरोप लगाया कि शिकायत करने की रंजिश में आरोपी ने नर्सरी में आकर उसके साथ पहले मारपीट की उसके बाद उसकी वर्दी फाड़ दी। एसओ रायपुर चंद्रभान अधिकारी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे है। आरोपी प्रधान पति बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें