फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक कुंतल डोडा के साथ तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
प्रतीकात्मक
विज्ञापन

ब्यूरो,अमर उजाला/विकासनगर

विज्ञापन


सहसपुर पुलिस ने रविवार को एक कुंतल डोडा पोस्त के साथ तस्कर को गिरफ्तार किया है। कार सवार तस्कर ने चेकिंग से बचने के लिए सीपीयू के सिपाही को भी कुचलने के प्रयास किया। थानाध्यक्ष सहसपुर विजय सिंह के मुताबिक रविवार दोपहर करीब 11:45 बजे सीपीयू के सिपाही मनोज मलिक अपने दो अन्य साथियों के साथ जस्सोवाला पुल के पास वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान देहरादून से हरबर्टपुर की ओर जा रही हरियाणा नंबर की एक कार को मलिक ने रुकने का इशारा किया।

नजदीक पहुंचने पर कार चालक ने स्पीड बढ़ा दी और सिपाही मनोज मलिक को कुचलने का प्रयास किया। इस पर मनोज कूदकर कार के बोनट पर चढ़ गया। इसी दौरान सामने से आ रही एक अन्य कार से आरोपी की कार भिड़ गई, लेकिन आरोपी तस्कर जामनखाता की ओर भाग निकला। इसके बाद सीपीयू टीम ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने कार का पीछा कर आरोपी को जामनखाता के पास एक आम के बाग से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने अपना नाम रामकेश निवासी कैथल हरियाणा बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार से करीब एक क्विंटल डोडा पोस्ट बरामद हुआ है। पूछताछ में रामकेश ने बताया कि वह टिहरी से डोडा पोस्त ले कर हरियाणा जा रहा था। थानाध्यक्ष के मुताबिक आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। हादसे में घायल कांस्टेबल मनोज मलिक का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहसपुर में उपचार कराया गया। जहां उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें