फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनाही के बावजूद घाटों पर डुबकी लगा रहे पर्यटक

विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश।
विज्ञापन


गंगा में पर्यटकों के डूबने की बढ़ती घटनाओं के बावजूद प्रशासन सख्ती करने को तैयार नहीं है। खतरनाक गंगा घाटों पर प्रशासन की मनाही के बावजूद पर्यटक बाज नहीं आ रहे हे। यहां पुलिस की ओर से चेतावनी बोर्ड लगाए गए हैं, लेकिन पर्यटक इसे नजरअंदाज कर गंगा में डुबकी लगा रहे हैं। हालांकि पुलिस की ओर से डेंजर जोनों पर जल पुलिस के जवान तैनात किए गए हैं। ऋषिकेश में पुलिस की ओर से त्रिवेणी घाट स्थित नाव घाट, जल चौकी के समीप, 72 सीढ़ी, साईं घाट, चंद्रेश्वर घाट, शीशमझाड़ी, रामझूला घाट, तपोवन घाट, गंगा लाइन घाट, गोवा बीच, नीम बीच आदि खतरनाक गंगा घाट घोषित किए गए हैं।

यह गंगा घाट सामान्य दिनों में खतरनाक घोषित हैं। इसके अलावा वर्षाकाल में यहां पानी का स्तर बहुत बढ़ जाता है। इन सभी जगहों पर पुलिस की ओर से नो बॉथ, इस घाट पर स्नान करना मना है, डेंजर जोन जैसे चेतावनी बोर्ड पर्यटकों के लिए लगाए गए हैं। इसके बावजूद पर्यटक इन चेतावनी बोर्ड को नजरअंदाज कर रहे हैं। इन घाटों में बिना सुरक्षा उपकरण के पर्यटक स्नान कर रहे हैं। कई बार यहां डूबने की स्थिति तक पैदा हो जाती है।
विज्ञापन


कुछ पर्यटक डूबे, कुछ को बचाया
लक्ष्मणझूला थानाध्यक्ष राकेंद्र सिंह कठैत ने बताया कि वर्ष 2018 में उनके क्षेत्रांतर्गत नीलकंठ बाईपास तिराहा के नीचे नदी में दो, संत सेवा घाट, लक्ष्मणझूला घाट, गीता भवन तीन घाट, गंगा नदी नाव घाट, गंगा नदी रानीघाट लक्ष्मणझूला में एक-एक पर्यटक डूबे हैं। वर्ष 2019 में मस्तराम घाट में एक, गोवा बीच में दो तथा इसके अलावा दो अन्य लोगों को डूबने से बचाया है। वहीं थानाध्यक्ष मुनिकीरेती राम किशोर सकलानी ने बताया कि उनके क्षेत्र में इस वर्ष अभी तक एक दर्जन लोगों को डूबने से बचाया है। इसमें अधिकांश बुजुर्ग महिलाएं और युवा हैं।

त्रिवेणी घाट पर डूबने की घटनाएं अधिक
त्रिवेणी घाट पर इस वर्ष जनवरी से अब तक करीब 30 लोगों को जल पुलिस के जवानों ने डूबने से बचाया है। जल पुलिस के हेड कांस्टेबल मदन चौहान ने बताया कि प्रतिदिन करीब 15 हजार श्रद्धालु, पर्यटक त्रिवेणी घाट गंगा स्नान को पहुंचते हैं। स्नान के दौरान पैर फिसलने और बिना उपकरण स्नान करने से डूबने की आशंका ज्यादा रहती है।

चेतावनी तक सीमित पुलिस कार्रवाई
डेंजर जोन में चेतावनी बोर्ड के अलावा लाउड स्पीकर के जरिये पर्यटकों को गहरे पानी में न जाने की चेतावनी दी जाती है। इसके अलावा हर समय डेंजर जोन पर जल पुलिस के जवान तैनात रहते हैं।
विज्ञापन

- राकेंद्र सिंह कठैत, थानाध्यक्ष लक्ष्मणझूला

त्रिवेणी घाट सहित डेंजर जोन वाले गंगा तटों पर जल पुलिस की 40वीं वाहिनी पीएससी ई कंपनी के सिपाही तैनात रहते हैं। तैनात सिपाही हर घटना पर नजर बनाए रखते हैं। कोई भी अप्रिय घटना होने पर राहत कार्य के लिए तत्पर रहते हैं।
- रितेश शाह, कोतवाल ऋषिकेश
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें