फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिविल इंजीनियर की पत्नी का फंदे पर लटका मिला शव

विज्ञापन
प्रतीकात्मक
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

सुद्धोवाला क्षेत्र निवासी सिविल इंजीनियर की पत्नी की सोमवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। विवाहिता का शव घर में पंखे के सहारे फंदे पर लटका मिला। विवाहिता अपने पीछे डेढ़ साल की बच्ची को बिलखता छोड़ गई है। पुलिस का कहना है कि परिजनों की तहरीर के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

प्रेमनगर थाना क्षेत्र के सद्धोवाला निवासी सुमित जटराज सिविल इंजीनियर हैं और ऋषिकेश में तैनात हैं। सुमित की पत्नी अंशु कुमारी (28) का शव सोमवार दोपहर घर के कमरे में पंखे के सहारे फंदे पर लटका मिला। उस समय शरीर गर्म होने के कारण परिजन से आननफानन अंशू को प्रेमनगर अस्पताल ले गए, जहां पर चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। एसओ नरेंद्र गहलावत ने बताया कि मंगलौर क्षेत्र निवासी अंशु कुमारी की शादी तीन साल पहले सुमित के साथ हुई थी। उन दोनों की डेढ़ साल की बच्ची है। ससुराल पक्ष के लोग खुदकुशी करने की बात कह रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का सही कारण सामने आ पाएगा। वहीं देर शाम विवाहिता के परिजन भी दून पहुंच गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें