फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौकरी दिलाने के नाम पर युवती से एक लाख रुपये ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
नौकरी दिलाने के नाम पर युवती से एक लाख रुपये ठगे
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। नौकरी दिलाने के नाम पर एक युवती से एक लाख रुपये ठग लिए गए। मामले में पटेलनगर पुलिस ने आरोपी पिता-पुत्री के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पटेलनगर कोतवाली क्षेत्र के विद्या विहार निवासी अमिता नेगी ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि सितंबर 2018 में ट्रांसपोर्ट नगर स्थित एक कॉल सेंटर पर काम करते समय उसकी मुलाकात दिल्ली के मयूर विहार निवासी हिमांशी बलोदी से हुई थी। हिमांशी ने झांसा दिया कि उसके पिता राजेंद्र बलोदी की नेवी में अच्छी जान पहचान है। वह उसकी नौकरी लगवा सकती है। अमिता नेगी ने बताया कि लोन लेकर एक लाख रुपये हिमांशी के पिता को दिए, जिनमें से 10 हजार की नकदी हिमांशी को दी। आरोप है कि इसके बाद पिता-पुत्री नौकरी दिलाने के नाम पर टालमटोल करते रहे। गत अप्रैल में जब रकम वापस मांगी तो दोनों ने रकम देने से इनकार कर दिया। पटेलनगर पुलिस ने पिता-पुत्री के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें