फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक करोड़ पॉलिसी दिलाने के नाम पर ठगे 22 लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला।
विज्ञापन

देहरादून। पुलिस ने बरसों पुरानी बीमा पॉलिसी का एक करोड़ का भुगतान कराने के नाम पर 22 लाख रुपये ठगने के मामले में लोनी (गाजियाबाद) से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। अन्य की तलाश में पुलिस की दबिश चल रही है।
नाला पानी रोड निवासी रवि सिंघल ने 25 अप्रैल को मुकदमा दर्ज कराया था कि उसने अलग-अलग कंपनियों से सात बीमा पॉलिसी कराई थी। सभी की प्रीमियम राशि लंबे समय तक जमा भी कराई थी। लेकिन, कुछ किश्तें वह जमा नहीं करा पाया। सभी पॉलिसी का पैसा वापस करने के लिए उसने आईआरडीए (इंश्योरेंस रेगुलेटरी डेवलपमेंट अथॉरिटी) को पत्र लिखा। कई माह बाद एक शख्स ने खुद को आईआरडीए का कर्मचारी बताकर उन्हें फोन किया। उसने बताया कि उनकी सभी पॉलिसी में अभी तक एक करोड़ रुपये से ज्यादा रकम जमा है। वह इस राशि का भुगतान करवा सकता है। आरोपी ने इसके लिए टैक्स जमा कराने की बात कही। झांसे में आकर रवि सिंघल ने आरोपी द्वारा बताए गए विभिन्न खातों में 22 लाख रुपये जमा कराए। लेकिन, एक करोड़ रुपये की राशि वापस नहीं मिली। कई बार आरोपी को फोन किया लेकिन वह प्रत्येक बार टाल-मटोल करता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक नगर श्वेता चौबे ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। जांच के लिए इंस्पेक्टर राजीव रौथाण की अगुवाई में टीम गठित की गई। आरोपी का मोबाइल नंबर और बैंक खातों आदि की जांच कर एक पुलिस टीम को लोनी (गाजियाबाद) भेजा गया। वहां से पुलिस ने राहुल सिंह निवासी रामपाल वाटिका, लोनी (गाजियाबाद ) को गिरफ्तार किया। शुक्रवार को पुलिस ने आरोपी राहुल को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया है। एसपी ने बताया कि ठगी की ज्यादा रकम राहुल के खाते में गई है। कुछ राशि अन्य लोगों के खाते में भी गई है। उनकी गिरफ्तारी के भी प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें