फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल छीनने वाले झपट्टा मार गैंग के तीन सदस्य गिरफ्तार

Thu, 23 May 2019 01:43 AM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
प्रतीकात्मक
विज्ञापन

शहर में लंबे समय से सक्रिय मोबाइल छीनने वाले गिरोह के तीन बदमाशों को पुलिस ने बुधवार को गोविंदगढ़ रोड से गिरफ्तार किया है। इनसे लूट के पांच मोबाइल और घटना में प्रयुक्त स्कूटी भी बरामद की है। जबकि इनका चौथा साथी भागने में सफल रहा। इसकी गिरफ्तारी को पुलिस देर रात तक दबिश देती रही।

विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक नगर श्वेता चौबे ने बताया कि फल व्यापारी वहाजूद्दीन 22 मई को हिंदू नेशनल इंटर कॉलेज रोड से निकल रहे थे। इसी दौरान स्कूटी पर आए तीन युवकों ने व्यापारी के हाथ से मोबाइल छीन लिया और फरार हो गए। जाते समय आरोपियों ने व्यापारी को धक्का देकर गिरा दिया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ लूट का मुकदमा दर्ज किया। कोतवाली के वरिष्ठ उप निरीक्षक अशोक राठौड के नेतृत्व में टीम गठित की गई। बदमाशाें के हुलिए और सीसीटीवी कैमरों के फुटेज पर जांच बढ़ाई गई। इसी दौरान लाल रंग की स्कूटी पर तीन युवकों के घूमने की बात सामने आई। साक्ष्य एकत्रित करने के बाद बुधवार को तीन आरोपी अंकित पुंडीर, मोहित पुंडीर और शिवा तोमर निवासी मोती बाजार को गोविंदगढ़ रोड से गिरफ्तार किया। इनका चौथा साथी अभिषेक उर्फ काका निवासी मन्नू गंज फरार हो गया। आरोपियों के पास से लूट के पांच मोबाइल बरामद किए गए। अंकित, मोहित और अभिषेक मोबाइल लूटने के बाद शिवा तोमर को बेच देते थे। कुछ मोबाइल फरार अभिषेक के पास बताए गए हैं।

बचपन से एक-दूसरे से परिचित हैं आरोपी
गैंग में शामिल चारों आरोपी बचपन से ही एक-दूसरे से परिचित हैं। अंकित रिक्शा चलाता है। मोहित पुंडीर उसके ताऊ का लड़का है। मोहित वैसे इंटीरियर डेकोरेटर का काम करता है। तीनों आरोपी नशे के आदी हैं। बरामद स्कूटी अंकित की बहन की है। अंकित बहाने से बहन की स्कूटी ले आता था। तीनों आरोपी स्कूटी पर घूम-घूमकर लोगों को शिकार बनाते थे।
विज्ञापन


10 से अधिक घटनाएं, मुकदमा एक
पूछताछ के दौरान आरोपियों ने शहर में 10 के करीब मोबाइल लूट की बात स्वीकारी है। इस गैंग ने सबसे ज्यादा घटनाएं पटेलनगर क्षेत्र में की है। कोतवाली क्षेत्र में भी दो-तीन घटनाएं करने की बात स्वीकारी है। आरोपियाें के बयान के बाद जांच की तो पता चला कि सिर्फ कोतवाली में वहाजूद्दीन की तरफ से लूट का मुकदमा दर्ज है। अन्य किसी दूसरे थाने में कोई मुकदमा दर्ज नहीं है। ऐसे में अब पुलिस को बरामद मोबाइल के मालिकों को ढूंढना होगा।

बच्चों की गतिविधियों पर रखें नजर
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक निवेदिता कुकरेती ने अभिभावकाें से अपील की है कि यदि बच्चों के व्यवहार में किसी तरह का परिवर्तन नजर आ रहा है तो उनकी गतिविधियों पर नजर रखें, अन्यथा गलत संगत में पड़कर वह आपराधिक गतिविधियाें का हिस्सा बन सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें