फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकासनगर: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत

Thu, 23 May 2019 06:48 AM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, विकासनगर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक
विज्ञापन

सेलाकुई। क्षेत्र में देहरादून-पांवटा राष्ट्रीय राजमार्ग पर बुधवार दोपहर एक ट्रक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन


थानाध्यक्ष विजय सिंह ने बताया कि कस्बा बाजार सेलाकुई में दोपहर दो बजे बाइक सवार कमल सिंह (49) पुत्र रामदास निवासी ग्राम नया गांव थाना पटेलनगर देहरादून, सेलाकुई से देहरादून की तरफ जा रहे थे। इस दौरान विपरीत दिशा से आ रहे गैस सिलिंडर से लदे ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक को कब्जे में ले लिया। वहीं, आरोपी ट्रक चालक मुन्फैद पुत्र काटो निवासी भगवानपुर हरिद्वार को गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें