फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकासनगर: पोकलेन मशीन खाई में गिरी, चालक घायल

Tue, 21 May 2019 09:31 AM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, विकासनगर
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

साहिया। कालसी तहसील क्षेत्र के अंतर्गत कोठा बैंड-पंजिया धोईरालानी मोटर मार्ग पर रविवार सुबह पुस्ता धंसने से एक एलएनटी पोकलेन मशीन गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में पोकलेन मशीन चालक घायल हो गया। घायल को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कालसी ले जाया गया।

विज्ञापन


राजस्व उपनिरीक्षक कनबुआ कमलेश शर्मा ने बताया कि चापनु निवासी विरेंद्र सिंह रविवार सुबह नौ बजे मार्ग की कटिंग के लिए पोकलेन मशीन लेकर जा रहा था। इस बीच लुवाठा धार के पास पहुंचते ही सड़क के नीचे बना पुस्ता धंस गया। इससे चालक मशीन से नियंत्रण खो बैठा और पोकलेन मशीन गहरी खाई में जा गिरी।

गनीमत रही कि मशीन के खाई में गिरने से पहले ही चालक मशीन से छिटक कर दूर गिर गया, जिससे चालक को हल्की चोंटे आईं हैं। घायल को स्थानीय ग्रामीणों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे छुट्टी दे दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें