फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकासनगर: मासूमों को जंजीरों से बांधने की जांच करेगा बाल आयोग

Thu, 18 Apr 2019 12:40 PM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, विकासनगर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

कोतवाली विकासनगर क्षेत्र के अंतर्गत एक शिक्षण संस्थान में शरारत करने पर तीन मासूमों को बेरहमी से पीटने और जंजीरों से बांधकर रखने के मामले की जांच बाल आयोग करेगा। राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष ऊषा नेगी ने मामले में संज्ञान लिया है।

विज्ञापन


ऊषा नेगी ने कहा कि मासूमों से अमानवीय व्यवहार का यह मामला गंभीर है। मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि बच्चे कितने भी शरारती क्यों न हों, उनके साथ अमानवीय व्यवहार करना अपराध है। कहा कि वह खुद विकासनगर आकर प्रकरण की जानकारी लेंगी। वहीं, मामले में पहले दिन तत्परता दिखाने वाली कोतवाली पुलिस ने दूसरे दिन कोई कार्रवाई नहीं की।

उल्लेखनीय है कि क्षेत्र में बीते मंगलवार को गंगभेवा बावड़ी के पास कुछ लोगों ने तीन बच्चों को डरा सहमा देखा। बच्चों के पैरों में बंधी जंजीरें और ताला देखकर लोगों ने पूछताछ की तो बच्चे फफक पड़े थे। बच्चों का कहना था कि क्षेत्र के एक शिक्षण संस्थान में उन्हें बेरहमी से पीटने के साथ ही जंजीरों से बांधकर रखा गया। उन्हें उस शिक्षण संस्थान में वापस नहीं जाना है। बच्चों ने स्थानीय लोगों को बांहों और जांघ पर चोट के निशान भी दिखाए थे।
विज्ञापन


मासूमों को जंजीरों से बांधने का प्रकरण गंभीर है। मदरसा बोर्ड पूरे प्रकरण की पड़ताल कर रहा है। आरोपों की पुष्टि होने पर संबंधित मदरसे के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
- अखलाक अहमद, डिप्टी रजिस्ट्रार उत्तराखंड मदरसा बोर्ड

दादा ने मेले में जाने से रोकने के लिए बच्चों को बांधा : जाबिर
मासूम बच्चों से मारपीट और उन्हें जंजीरों से बांधकर रखे जाने के मामले में बुधवार को नया मोड़ आ गया। मदरसा कमेटी के सदस्य जाबिर मलिक ने कहा कि बच्चों के दादा ने मेले में जाने से रोकने के लिए उन्हें घर पर जंजीरों से बांधा था, जिसे तोड़कर बच्चे भाग गए थे। मदरसा इस्लामिया खलीलया ग्राम नवाबगढ़ में आयोजित मदरसा कमेटी की बैठक में जाबिर मलिक ने कहा कि बच्चों के पिता की किसी बीमारी के चलते मौत हो चुकी है। बच्चों की देखरेख उनके दादा करते हैं, जो बच्चों की शरारतों की वजह से चिंतित रहते हैं। अधिक शरारत करने और मेले में जाने की जिद करने पर उन्होंने ही बच्चों को बांधा था। बच्चों के साथ कोई अनहोनी न हो इसलिए यह सब किया गया। जाबिर ने कहा कि मदरसे पर लगे आरोप निराधार हैं। बैठक में नवाब, संदीप दुबे, अली अहमद, कादिर अहमद, मुनीर, तसीम, सलीम, मोइन, वहीद आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें