फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शटर का ताला तोड़ नकदी सहित सामान चोरी

विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला, विकासनगर

विज्ञापन

जीवनगढ़ में शनिवार रात चोरों ने दिल्ली-यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे स्थित परचून की दुकान के शटर का ताला तोड़कर 22 हजार रुपये नकद और सामान चुरा लिया। पीड़ित रविवार सुबह दुकान खोलने पहुंचा तो चोरी का पता चला।
कोतवाली विकासनगर क्षेत्र के अंतगर्त शनिवार रात चोरों ने अति व्यस्ततम माने जाने वाले दिल्ली-यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग किनारे स्थित दुकान में हाथ साफ किया। जीवनगढ़ निवासी गोविंद कोठारी ने बताया कि रोज की तरह शनिवार शाम वह दुकान बंद कर घर चले गए। रविवार सुबह जब दुकान खोलने पहुंचे तो शटर के दोनों ताले टूटे हुए थे। दुकान के रखी कोल्डड्रिंक और सिगरेट की डिब्बियां गायब थी। इसके अलावा गल्ले में रखे 22 हजार रुपये भी गायब थे। डाकपत्थर चौकी प्रभारी भूषण काला ने कहा कि तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चोरियों का खुलासा नहीं कर पा रही पुलिस
कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत चोरों ने पिछले कुछ दिनों से लोगों की नींद उड़ाई हुई है। क्षेत्र में छह से अधिक बाइकें चोरी हो चुकीं हैं, जबकि चोर कुछ घरों को भी खंगाल चुके हैं। पुलिस अब तक एक भी मामले का खुलासा नहीं कर पाई है। पिछले दिनों पुलिस ने कुछ बाइकें बरामद दिखाई थीं, लेकिन इसके बाद से चोरी के अन्य मामले ठंडे बस्ते में हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें