फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव ड्यूटी के दौरान सब्जी लेकर लौट रहे नदी में बहे दो लोगों का अभी भी नहीं कोई सुराग

Tue, 02 Apr 2019 10:48 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन

चकराता तहसील क्षेत्र अंतर्गत मीनस के पास रविवार को टौंस नदी में कार गिरने से लापता पुलिस कांस्टेबल और एक अन्य युवक का दूसरे दिन भी पता नहीं लग पाया है। पुलिस ने नदी में पूरे दिन सर्च अभियान चलाया, लेकिन कामयाबी नहीं मिली।

विज्ञापन


कालसी थानाध्यक्ष विपिन बहुगुणा ने बताया कि हादसे में नदी में गिरी कार गहरे पानी में दिखाई दे रही है। कहा कि मंगलवार को फिर से सर्च अभियान चलाया जाएगा। उल्लेखनीय है कि हरिपुर-मीनस मोटर मार्ग पर मीनस के पास रविवार को एक कार अनियंत्रित होकर नदी में जा गिरी थी।

इसमें सवार कालसी थाने के पुलिस कांस्टेबल धर्मेंद्र राठी और बाइला गांव निवासी बलवीर सिंह लापता हैं। जबकि, कार में सवार दो अन्य ने किसी तरह नदी से निकलकर जान बचाई थी।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार अंतर्राज्यीय बैरियर मीनस में चुनाव को देखते हुए बनाई गई चेक पोस्ट पर कालसी थाने से कांस्टेबल धर्मेंद्र राठी को तैनात किया गया था। वह मीनस पाटन में कार से सब्जी लेकर लौट रहे थे, कि तभी उनकी कार अचानक अनियंत्रित होकर नदी में जा गिरी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें