फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरादून में चरस के साथ पकड़ा गया बनारस विश्वविद्यालय का छात्र

विज्ञापन
चरस - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

प्रेमनगर पुलिस ने बनारस विश्वविद्यालय में एमटेक करने रहे एक छात्र को चरस बेचने के आरोप में दबोचा है। पुलिस का दावा है कि वह हिमाचल की सीमा से लगे इलाकाें से चरस लाकर बेचता था। इसके अलावा पुलिस ने मोबाइल बेचने वाले एक दुकानदार को चरस बेचते हुए पकड़ा है।

विज्ञापन


प्रेमनगर पुलिस ने उत्तरकाशी के भटवाड़ी निवासी अभिषेक रावत को चेकिंग के दौरान 224 ग्राम चरस के साथ पकड़ा है। एसओ नरेंद्र गहलावत ने बताया कि अभिषेक बनारस विश्वविद्यालय में एमटेक का छात्र है।

वह बीच-बीच में विकासनगर और प्रेमनगर में आकर नशे का सामान बेचता है। अभिषेक खुद काफी समय से नशे का आदी है। इसके अलावा मांडुवाला रोड से नवीन निवासी मुस्लिम कॉलोनी विकासनगर को 111 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया गया है। नवीन की सेलाकुई में मोबाइल की दुकान है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें