फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खैर की डाटो के साथ तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, डोईवाला। खैर की डाटो के साथ के वन विभाग की टीम ने देर रात एक तस्कर को मय वाहनों के साथ दबोचने में सफलता पाई। अंधेरे का लाभ उठाकर एक अन्य तस्कर फरार हो गया। विभागीय अधिकारियों को सूचना मिली की तस्कर बडकोट वन रेंज में खैर के पेड़ों के पातन की मंशा से घुसे हुए हैं। दोनों वन रेंज की ओर से दो संयुक्त टीमों का गठन कर जंगल में कार्रवाई शुरू कर दी। एक टीम का नेतृत्व बडकोट रेंजर केशर सिंह नेगी ने किया और दूसरे का डिप्टी रेंजर गणेश उनियाल ने किया।
विज्ञापन

वन विभाग की टीम को जाखन कक्ष संख्या एक में वाहनों में खैर की डाटो का लदान हुए वाहन को देखा। टीम ने मौके पर मौजूद एक व्यक्ति को पकड़ लिया। पूछताछ में एक अन्य वाहन के भी जंगल में होने की जानकारी मिली। टीम ने दूसरे आरोपी को तलाशने में जुट गई। बालक्वांरी मार्ग पर एक वाहन के समीप गए तो चालक वाहन छोड़कर भाग गया। वन विभाग की टीम मय माल सहित वाहनों और आरोपी को रेंज कार्यालय ले आई।
डिप्टी रेंजर गणेश उनियाल ने आरोपी की पहचान मुनेश कुमार पुत्र रघुवीर सिंह निवासी गांव हलजौरा जनपद हरिद्वार के रूप में कराई। बताया कि वन तस्करों ने कुल तीन खैर के पेड़ों का पातन किया, जिसमें से एक चार फुट गोलाई और दो पांच फुट गोलाई का पेड़ था। बताया कि एक अन्य आरोपी की तलाश की जा रही है। आरोपी के खिलाफ संबधित धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। टीम में लच्छीवाला रेंज के मुनेद्र डंगवाल, राकेश कंडवाल और बडकोट रेंज के रमेश थपलियाल, महेन्द्र चौहान, दिनेश घिल्डियाल आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें