फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर हुआ फुल स्केल इमरजेंसी अभ्यास

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/ऋषिकेश।
विज्ञापन

डोईवाला। जौलीग्रांट देहरादून एयरपोर्ट पर आपाताकालीन स्थिति में काम करने के लिए बुधवार को संयुक्त टीम ने फुल स्केल इमरजेंसी अभ्यास किया। अभ्यास में पुलिस, एयरलाइंस, सीआईएसएफ समेत कई विभागों ने सहयोग दिया।
विज्ञापन

जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर फुल स्केल इमरजेंसी अभ्यास के दौरान आपातकाल से निपटने के लिए क्षमता परखी गई। अभ्यास में एयरपोर्ट अथारिटी के अधिकारी और कर्मचारी, फायर क्रू, स्टेट फायर क्रू, राज्य पुलिस बल, सीआईएसएफ, हिमालयन अस्पताल जौलीग्रांट के चिकित्सकों समेत 70 लोग शामिल रहे। जौलीग्रांट एयरपोर्ट निदेशक विनोद शर्मा ने बताया कि भारत सरकार के नागरिक उड्डयन निदेशालय के निर्देशानुसार एयरपोर्ट पर इमरजेंसी प्लान के परीक्षणों और सभी संबधित एंजेसियों को उनकी जिम्मेदारियों के से परिचित कराने के उद्देश्य से प्रत्येक दो पर फुल स्केल इमरजेंसी अभ्यास कराया जाता है। आपातकालीन स्थिति जैसे विमान दुघर्टना आदि के वक्त कम से कम समय में सफलतापूर्वक काम कर राहत पहुंचाई जा सके। अभ्यास के दौरान विमानों की आवाजाही सामान्य रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें