फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

16 पेटी शराब के साथ हरियाणा के तीन तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला
विज्ञापन

कालसी/सेलाकुई। थाना कालसी पुलिस ने 16 पेटी अंग्रेेजी शराब के साथ हरियाणा के तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने राजेश उर्फ राजू निवासी ग्राम ढाढन पोस्ट पिलूखेड़ा जींद हरियाणा, राजू निवासी ग्राम मोहना जिला सोनीपत हरियाणा और सचिन उर्फ चीनू निवासी ग्राम मोहाना सोनीपत हरियाणा को गिरफ्तार किया है। जिनके के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। शनिवार को तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
एसओ विपिन बहुगुणा ने बताया कि शुक्रवार को टीम थाना क्षेत्र में वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान हरियाणा नंबर की एक कार आई और पुलिस टीम को देखने के बाद कार चालक ने कार को मोड़ने का प्रयास किया। इसी दौरान कार पैराफिट पर टकरा गई, जिसे पुलिसकर्मियों ने घेर लिया। तलाशी के दौरान कार से हरियाणा ब्रांड की 16 पेटी शराब बरामद की गई। बताया कि आरोपी लंबे समय से शराब तस्करी में लगे हुए थे। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी राजेश उर्फ राजू के खिलाफ थाना पांवटा हिमाचल प्रदेश में एक्साइस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ठेके पर सेल्समैन से बन गया अंतरराज्यीय तस्कर
एसओ के अनुसार आरोपी राजेश जोकि जींद का रहने वाला है। मौजूदा समय के दौरान वह करनाल में किराए के मकान में रह रहा है। बचपन से ही शराब के ठेके पर सेल्समैन का काम करता था। कुछ समय पहले ही वह शराब तस्कर धर्मपाल के संपर्क में आया और तस्करी का धंधा शुरू कर दिया। धीरे धीरे अंतरराज्यीय तस्कर बन गया। आरोपी राजेश हरियाणा से सस्ती शराब लाकर देहरादून में महंगे दामों में बेचता था। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह बाड़वाला, डाकपत्थर व हरर्बटपुर आदि जगहों पर समय-समय पर 15 से 20 पेटी शराब लाकर बेचता था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें