नाबालिग की मां ने दी तहरीर, आरोपी पिता के खिलाफ मुकदमा दर्ज
ब्यूरो/अमर उजाला
सेलाकुई। सहसपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक पिता पर 12 साल की बेटी से दुराचार का आरोप लगा है। यह शिकायत आरोपी की पत्नी ने पुलिस से की है। पुलिस ने नाबालिग की मां की तहरीर पर आरोपी पिता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। घटना के बाद आरोपी फरार बताया जा रहा है।
बुधवार को पुलिस को दी गई तहरीर में नाबालिग की मां ने बताया कि मंगलवार की रात वह खाना खाकर सो रहे थे। उसका पति देर रात लड़की को मोबाइल का लालच देकर अपने कमरे में ले गया, जहां आरोपी ने बेटी के साथ मुंह काला किया। घटना के बाद लड़की सुबह गुमसुम घर में बैठी रही। मां के पूछने पर बेटी ने पूरी घटना की जानकारी दी। बेटी की बात सुनकर मां के होश उड़ गए। इसके बाद मां बेटी को लेकर सीधे थाने पहुंच गई। पुलिस को घटना की जानकारी दी। थानाध्यक्ष नरेश राठौड़ ने बताया कि नाबालिग का मेडिकल जांच में बलात्कार की पुष्टि हुई है। आरोपी की तलाश की जा रही है जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।