फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गला दबाकर की गई थी महिला की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
गला दबाकर की गई थी महिला की हत्या
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला/ऋषिकेश।
ऋषिकेश। रायवाला के वैदिकनगर निवासी महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले में गला दबाकर हत्या की बात सामने आई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और महिला के दामाद की तहरीर पर पुलिस ने महिला के पति पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। हालांकि आरोपी पति का तीसरे दिन भी कोई सुराग नहीं लग पाया है।
बता दें, बीते सोमवार को रायवाला क्षेत्र की प्रतीतनगर ग्रामसभा स्थित वैदिकनगर में रुकमा देवी (36) पत्नी कोरू लाल (कुंवर लाल) का शव उसके घर में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला था। जांच में पुलिस को रुकमा देवी के गले पर निशान भी मिले थे। इस मामले में रुकमा के दामाद मुकेश लाल ने अपने ससुर कुंवर लाल पुत्र श्रुतिलाल निवासी ग्राम जोगती, उत्तरकाशी पर हत्या का आरोप लगाया है। इसके बाद से कुंवर लाल फरार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

थानाध्यक्ष अमरजीत सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में रुकमा देवी की मौत गला दबने के चलते दम घुटने से होने की पुष्टि हुई है। मुकेश के दो बच्चों ने भी कुंवर लाल को हत्या करते देखने की बात कही है। आरोपी कुंवर लाल की तलाश की जा रही है। इसके अलावा आसपास के थाना क्षेत्रों की पुलिस को भी सूचित कर दिया गया है। आरोपी कुंवर लाल के पकड़ में आने के बाद ही सही कहानी सामने आएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें