फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायवाला में दिनदहाड़े डेढ लाख की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश। रायवाला में मुख्य बाजार स्थित एक होटल के कमरे से अज्ञात ने दिनदहाड़े करीब डेढ़ लाख रुपये की रकम पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ित ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर तहकीकात शुरू कर दी है। होटल के सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला जा रहा है। जानकारी के मुताबिक रायवाला के मुख्य बाजार में एक होटल के कमरों में कई लोग रुके थे। इसी बीच एक रूम में ठहरे युवक ने होटल स्टाफ को डेढ़ लाख रुपये चोरी होने की सूचना दी, जिससे स्टाफ में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

उन्होंने रायवाला पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर होटल स्टाफ और अन्य कमरों में रुके लोगों से पूछताछ की। होटल के सीसीटीवी फुटेज को भी पुलिस खंगाल रही है। हालांकि, अभी तक पुलिस ने मामले में कोई लिखित कार्रवाई नहीं की है। थाना प्रभारी निरीक्षक महेश जोशी ने बताया कि चोरी की शिकायत मिली है। मामले की जांच की जा रही है। बताया कि पीड़ित की ओर से तहरीर मिलती है, तो अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें