फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालसाजी में बैंक मैनेजर समेत दो पर मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
जालसाजी में बैंक मैनेजर समेत दो पर मुकदमा
विज्ञापन

फर्जीवाड़ा कर प्लॉट पर 15 लाख का कर्ज देने का आरोप
ब्यूरो/अमर उजाला/ऋषिकेश।
ढालवाला निवासी एक युवक के प्लॉट की रजिस्ट्री बैंक में रखकर प्रॉपर्टी डीलर ने जालसाजी कर 15 लाख रुपये का लोन ले लिया। बैंक से किश्त के लिए नोटिस आने पर युवक को धोखाधड़ी का पता चला। इस मामले में पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने प्रॉपर्टी डीलर व जिला सहकारी बैंक के ब्रांच मैनेजर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

मुनिकीरेती पुलिस के मुताबिक ग्राम भटवाड़ा, पोस्ट रजाखेत, प्रतापनगर, टिहरी व हाल निवासी ढालवाला जगदीश प्रसाद जोशी ने तहरीर में बताया कि उसने देवप्रयाग में एक प्लॉट खरीदा था। ऋषिकेश स्थित दूनमार्ग निवासी प्रॉपर्टी डीलर बुद्धिराम सेमवाल पुत्र चिंरजीलाल सेमवाल ने उसे प्लॉट दिलाया था। प्लॉट खरीदने के बाद बुद्धिराम ने बहाना बनाकर रजिस्ट्री अपने पास रख ली। इसके बाद उसने जिला सहकारी बैंक की कैलासगेट शाखा से उक्त प्लॉट की रजिस्ट्री को गिरवी रखकर 15 लाख रुपये का लोन ले लिया। बैंक से लोन की किश्त जमा नहीं करने का नोटिस आने पर धोखाधड़ी का पता चला। जगदीप प्रसाद की तहरीर के आधार पर बुद्धिराम और जिला सहकारी बैंक के कैलासगेट शाखा प्रबंधक के खिलाफ धोखाधड़ी व अन्य धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। ढालवाला चौकी प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि पीड़ित ने इससे पूर्व एसएसपी टिहरी को जालसाजी की शिकायत की थी, जिसकी जांच मुनिकीरेती पुलिस को सौंपी गई थी। जांच में आरोपों की पुष्टि होने के बाद पीड़ित की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले में बैंक मैनेजर की संलिप्तता की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें