फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन्मदिन मनाने के बाद संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जन्मदिन मनाने के बाद संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत
विज्ञापन

हर्रावाला क्षेत्र का मामला, दौरे से मौत मान रही पुलिस
ब्यूरो/अमर उजाला/ऋषिकेश।
डोईवाला। जन्मदिन मनाने के बाद रविवार रात सोने गया एक युवक सोमवार सुबह अपने बिस्तर में संदिग्ध परिस्थितियों में बेसुध मिला। पुलिस ने 108 की मदद से उसे अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्रथम दृष्टया पुलिस दौरे से मौत मान रही है।
विज्ञापन

हर्रावाला पुलिस चौकी प्रभारी ब्रजपाल के अनुसार संदीप कुमार (25) पुत्र समरपाल निवासी इब्राहिमपुर नौगांवा अमरोहा उत्तर प्रदेश अपने रूम पार्टनर रवि कुमार पुत्र राजेंद्र निवासी सहारनपुर उत्तर प्रदेश के साथ रहता था। रविवार को संदीप का जन्मदिन था। रात करीब 9:30 बजे के खाना खाने के बाद संदीप जल्दी सो गया था। जबकि रूम पार्टनर करीब एक बजे के आसपास सोया था। रवि के मुताबिक सुबह 7:30 बजे उठने पर संदीप को बेसुध पड़ा देख आशंका हुई तो मकान मालिक को जानकारी दी। इसके बाद मकान मालिक से सूचना पर 108 की मदद से संदीप को अस्पताल पहुंचाया गया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। चौकी प्रभारी के मुताबिक परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार संदीप को अक्सर दौरा पड़ता था। प्रथम दृष्टया दौरे से मौत होने की बात सामने आ रही है। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें