फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एएसपी टीम के साथ जांच को मुनिकीरेती पहुंचे

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश।
विज्ञापन

वेदांता इंटरनेशनल योग अकादमी के संचालक डॉ. संजीव पांडे से पांच लाख की रंगदारी वसूलने के मामले में एएसपी कोटद्वार ने मुनिकीरेेती में जांच शुरू कर दी है। जांच की शुरुआत करते हुए उन्होंने सीसीटीवी फुटेज और अन्य जानकारियों को जुटाया। हालांकि, अभी किसी भी जानकारी को सार्वजनिक करने से एएसपी ने साफ इनकार कर दिया है। एएसपी कोटद्वार हरीश वर्मा सोमवार को पांच सदस्यीय टीम के साथ मुनिकीरेती पहुंचे। उन्होंने वेदांता अकादमी पहुंचकर बीती 12 जुलाई की सीसीटीवी फुटेज की जांच की। इसके साथ ही उन्होंने पीड़ित अकादमी संचालक से भी मामले में पूछताछ कर आवश्यक जानकारियां व तथ्य जुटाए।
विज्ञापन

एएसपी ने बताया कि फिलहाल जांच के सभी पहलुओं को गोपनीय रखा गया है। तहकीकात पूरी होने के बाद जानकारी को सार्वजनिक किया जाएगा। गौरतलब है कि एक महिला मुनिकीरेती में डॉ. संजीव कुमार पांडे की अकादमी में पहुंची। उसने खुद को क्राइम ब्रांच का दारोगा बताया था। इस दौरान उसके साथ दो लोग और भी थे। आरोप है कि महिला ने नशीली दवाएं बेचने के आरोप में संचालक संजीव पांडे को फंसाने और अकादमी में ताला डलवाने की धमकी दी थी। आरोप है कि इसके एवज में महिला ने बीती 12 जुलाई को संचालक से 10 लाख रुपये की रंगदारी की मांग की। पांच लाख रुपये मिलने के बाद महिला बाकी रकम चुकाने को डॉ. संजीव पर लगातार दबाव बना रही थी, जिससे तंग आकर उन्होंने डीजीपी से शिकायत की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें