फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुलेरो खाई में गिरी, चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला,ऋषिकेश।
विज्ञापन

बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित शिवपुरी क्षेत्र में बोलेरो कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई, जिसमें चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि वाहन सवार एक युवक जख्मी हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को खाई से निकालकर एसपीएस राजकीय अस्पताल भिजवाया। बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया जा रहा है। मुनिकीरेती पुलिस के मुताबिक शनिवार शाम करीब छह बजे बदरीनाथ मार्ग पर शिवपुरी से गूलर की ओर जा रही बुलेरो कार अनियंत्रित होकर 75 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। स्थानीय लोगों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी, जिसके बाद तत्काल शिवपुरी चौकी से पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। रेस्क्यू के दौरान चालक रोहन पंवार (25) पुत्र बलबीर पंवार निवासी पंतवाड़ी, तहसील नैनबाग, टिहरी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई है।
विज्ञापन

पुलिसकर्मियों ने कार सवार घायल सुभाष नेगी (23) पुत्र नेत्र सिंह नेगी निवासी ग्राम श्योर, चमाचुरी, रुद्रप्रयाग को खाई से निकालकर आपातकालीन 108 सेवा से एसपीएस राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया। थानाध्यक्ष आरके सकलानी ने बताया कि दुर्घटना प्रथम दृष्ट्या वाहन को तेजी व लापरवाही से चलाने के कारण हुई। बताया कि मृतक के शव को कब्जे में लेकर उसका पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया जा रहा है। बताया इस बाबत मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें