फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा के पूर्व उपाध्यक्ष समेत दो पर मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश।
विज्ञापन

शहर के एक मीडियाकर्मी को जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मुनिकीरेती पुलिस ने भाजपा के पूर्व मंडल उपाध्यक्ष और उनके भाई पर मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पीड़ित ने उन्हें एम्स में आउटसोर्सिंग भर्ती में धांधली की जांच कराने पर धमकाने का आरोप लगाया है। मुनिकीरेती थाना पुलिस के मुताबिक मीडियाकर्मी ईश्वर शुक्ला को रेलवे रोड निवासी सतीश दूबे पुत्र रामाश्रय दूबे व उनके भाई पवन दूबे दोनों निवासी रेलवे रोड, ऋषिकेश ने जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन

आरोप है कि उक्त लोगों ने एम्स में आउटसोर्सिंग में धांधली की जांच के मामले में मीडियाकर्मी को फोन पर धमकाया। पुलिस ने नामजद तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। बताया जा रहा है कि सतीश दूबे भाजपा के ऋषिकेश मंडल में पूर्व में उपाध्यक्ष के पद पर रह चुके हैं। थानाध्यक्ष आरके सकलानी ने बताया कि मामले की पड़ताल की जा रही है। आरोपियों द्वारा मोबाइल फोन पर पीड़ित को दी गई धमकी की रिकॉर्डिंग पुलिस के पास मौजूद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें