फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आत्महत्या को उकसाने के आरोप में तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/ऋषिकेश।
विज्ञापन

ढालवाला में न्यू शिमला निवासी युवक की आत्महत्या के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में युवक के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया था।
विज्ञापन

मुनिकीरेती थाना पुलिस के मुताबिक बीते माह 27 जून को न्यू शिमला, हिमाचल निवासी गोपाल भट्ट (25) पुत्र घनश्याम भट्ट ने ढालवाला में किराए के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। घटनास्थल की जांच में पुलिस को सुसाइड नोट बरामद हुआ था। इसमें गोपाल ने लेन-देन को लेकर आत्महत्या करने की बात लिखी थी। इसके साथ ही उसने सोसाइड नोट में अविनाश व अन्य युवकों के नाम का जिक्र भी किया था। पुलिस ने मृतक के पिता की तहरीर पर अविनाश समेत दो अज्ञात आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया।। थानाध्यक्ष आरके सकलानी ने बताया कि आरोपी अविनाश पुत्र पुष्पनंद चमोली निवासी बंगाली कोठी, मोथरोवाला रोड, महालक्ष्मीपुरम, नेहरू कॉलोनी, देहरादून, प्रवीण राणा पुत्र विक्रम सिंह राणा निवासी एमडीडीए कॉलोनी, वार्ड नंबर एक, नेहरू कॉलोनी, देहरादून व महादीप पुत्र अरुण प्रकाश मटियाल निवासी ग्राम मुखेम, लंबगांव, टिहरी गढ़वाल को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें