फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती का अपहरण कर मांगी 10 लाख रुपये की फिरौती

विज्ञापन
विज्ञापन
चाचा की तहरीर पर मुकदमा दर्ज, आरोपियों की तलाश जारी
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला/विकासनगर।
कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत एक युुवती का अपहरण कर 10 लाख रुपये की फिरौती मांगने का मामला सामने आया है। मामले में युवती के चाचा की तहरीर पर पुलिस ने अपहरण का मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश तेज कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में रहने वाले व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर दी कि सोमवार की सुबह उसकी भतीजी विकासनगर स्थित कोचिंग सेंटर में जाने के लिए घर से निकली थी, लेकिन उसके बाद उसकी भतीजी घर नहीं लौटी। काफी खोजबीन के बाद भी युवती का कुछ पता नहीं चला। कुछ देर बाद युवती के छोटे भाई के फोन पर एक धमकी भरा मैसेज आया। जिसमें युवती के किडनेपिंग की बात कही गई। युवती के सही-सलामती के लिए 10 लाख रुपये लेकर आरोपियों के बताए ठिकाने पर पहुंचने की बात कही गई। सीओ पंकज गैरोला ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध लग रहा है। फिलहाल जांच जारी है। जल्द ही युवती को बरामद कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें