फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे को बचाने के चक्कर में खुद डूबा एमपी का यात्री

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/ऋषिकेश।
विज्ञापन

हरिपुरकलां में गीता कुटीर घाट पर शुक्रवार को गंगा में डूब रहे एक व्यक्ति को बचाने में मध्य प्रदेश स्थित ग्वालियर निवासी एक यात्री डूब गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने यात्री को गंगा से तलाशकर राजकीय चिकित्सालय हरिद्वार पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

रायवाला पुलिस के मुताबिक शुक्रवार को मध्य प्रदेश स्थित ग्वालियर से 25 यात्रियों का दल हरिद्वार घूमने के लिए पहुंचा था। भूपतवाला स्थित जैन मंदिर में कमरा बुक कराने के बाद यात्री नहाने के लिए करीब एक बजे हरिपुरकलां में गीत कुटीर घाट पर पहुंचे। इस दौरान यात्री शिवचरण पाल (48) पुत्र ओछेलाल ने एक व्यक्ति को गंगा में डूबते देख छलांग लगा दी। शिवचरण डूबने वाले व्यक्ति को बचाने में कामयाब हो गए, लेकिन गहराई अधिक होने की वजह से वे खुद डूबने लगे। साथी यात्रियों ने घाट पर मौजूद लोगों और पुलिस से मदद की गुहार लगाई। मौके पर पहुंचे उपनिरीक्षक महेंद्र सिंह पुंडीर ने कांस्टेबल पंकज तोमर और शशिकांत लखेड़ा समेत स्थानीय लोगों की सहायता से गंगा में तलाशी अभियान चलाया। लगभग 10 मिनट बाद शिवचरण को गंगा से निकाल लिया गया और आनन-फानन आपातकालीन 108 सेवा से हरिद्वार के सरकारी अस्पताल में भिजवाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। एसआई ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। इस बाबत शिवचरण के बेटे रविपाल को सूचित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें