फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सौड़पाणी में सड़क दुर्घटना मामला

विज्ञापन
विज्ञापन
देवप्रयाग। ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर सौड़पाणी में हुई सड़क दुर्घटना के मामले में आईटीबीपी के ट्रक ड्राइवर के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मुकदमा दर्ज किया गया है। इस घटना में बाइक सवार सिख श्रद्धालु के नौ वर्षीय बेटे की मौके पर मौत हो गई थी।
विज्ञापन

मालूम हो कि पंजाब के सरहाली (जिला तरनतारन) निवासी तरसेन सिंह हेमकुंड की यात्रा कर बाइक से बृहस्पतिवार शाम लौट रहे थे, तभी सौड़पानी में उनकी बाइक विपरीत दिशा से आ रहे आईटीबीपी के ट्रक से टकरा गई। बाइक में तरसेन के अलावा उसकी पत्नी जोत कौर और बेटा अभिजोत सिंह (9) बैठे थे। ट्रक की चपेट आने पर अभिजोत की मौके पर मौत हो गई। इस घटना से आक्रोशित सिख यात्रियों ने जाम लगाकर पीड़ित परिवार को 10 लाख रुपये मुआवजा देने की मांग की थी। थानाध्यक्ष देवप्रयाग विनोद राणा ने बताया कि बृहस्पतिवार देर रात बालक के पिता तरसेन सिंह ने पुलिस चौकी बछेलीखाल में ट्रक चालक ओमप्रकाश के खिलाफ देर रात रिपोर्ट दर्ज करा दी। वहीं, शुक्रवार सुबह 4 बजे पुलिस ने ऋषिकेश में बालक का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें