फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

500 ग्राम चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/सेलाकुई।
विज्ञापन

सहसपुर पुलिस ने 500 ग्राम चरस के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से बरामद बाइक को भी सीज कर दिया। उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

रविवार को पुलिस शेरपुर के पास चेकिंग अभियान चला रही थी। इस दौरान पुलिस को बाइक पर सवार युवक आता दिखाई दिया। शक होने पर पुलिस ने उसे रोक लिया। तलाशी लेने पर उसकी जेब से चरस बरामद हुई। जिस पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान दिलशाद पुत्र जरीफ निवासी ग्राम पथर्वा थाना बेहट जिला सहारनपुर के रूप में हुई। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसकी पथर्वा सहारनुपर में परचून की दुकान है, लेकिन आमदनी अच्छी न होने के कारण वह चरस सप्लाई करने लगा। वह मिर्जापुर और सहारनपुर से चरस खरीद कर लाता था। जिसे क्षेत्र में पढ़ने वाले छात्रों और मजदूरों को सप्लाई किया करता था। थानाध्यक्ष नरेश राठौर ने बताया कि आरोपी को सोमवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें