फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती ने नहर में लगाई छलांग

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/विकासनगर।
विज्ञापन

बाजार चौकी क्षेत्र अंतर्गत किसी बात को लेकर माता-पिता से अनबन होने पर एक युवती ने पुल नंबर-2 से शक्ति नहर में छलांग लगा दी। जिसे डूबता देख पास ही सोलर पावर प्लांट में काम कर रहे लोगों ने उसे बचा लिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने युवती को परिजनों के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शनिवार की दोपहर को एक युवती पुल नंबर-2 पर पहुंची। जहां उसने नहर में छलांग लगा दी। उसको नहर में छलांग लगाता देख आसपास लोगों की भीड़ जमा हो गई। पास ही सोलर पावर प्लांट में काम कर रहे मजदूरों और चौकीदारों ने युवती को डूबते हुए देखा तो उसे बचाने के लिए नहर में कूद गए। कुछ दूरी पर उन्होंने युवती को नहर से बाहर निकाल लिया। जिसके बाद उन्होंने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस युवती को अपने साथ चौकी ले आई। जहां युवती ने बताया कि उसने अपने माता-पिता से अनबन होने पर नहर में छलांग लगाई। जिसके बाद पुलिस ने युवती को परिजनों के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें