फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/त्यूनी।
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत हो गई। राजस्व पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया दिया है। जिसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार निशा पत्नी सुनिया उम्र 24 साल निवासी कुनैन तहसील चकराता की मंगलवार की देर रात को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बुधवार की सुबह ग्रामीणों ने इसकी सूचना राजस्व पुलिस को दी। दोपहर एक बजे राजस्व निरीक्षक गुलशन हैदर गांव पहुंचे, जहां उन्होंने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। निशा का 5 साल का एक छोटा बच्चा है। बताया जा रहा है कि गृह क्लेश से तंग आकर जहरीला पदार्थ का सेवन कर लिया। जिससे विवाहिता की मौत हो गई। वही, निशा के मायके वालों ने उनके ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया है। तहसीलदार चकराता कुंवर सिंह नेगी ने बताया कि मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही मौत के सही कारण स्पष्ट हो सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें