फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब की नंबर प्लेट लगाकर चला रहे थे चोरी का ट्रक

विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब की नंबर प्लेट लगाकर चला रहे थे चोरी का ट्रक
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
ऋषिकेश।
चारधाम यात्रा बस ट्रांजिट कंपाउंड के समीप से चोरी हुए ट्रक को पुलिस ने मुजफ्फरनगर से बरामद कर लिया है। मामले में पुलिस ने चोरी में शामिल तीन चोरों को भी गिरफ्तार किया है। आरोपी ट्रक पर पंजाब की नंबर प्लेट लगाकर चला रहे थे। बृहस्पतिवार को सभी को न्यायालय में पेश किया जाएगा।
13 मई को चौदहबीघा, मुनिकीरेती निवासी राजपाल सिंह का ट्रक यात्रा बस ट्रांजिट कंपाउंड के समीप से चोरी हो गया था। जिसकी रिपोर्ट अज्ञात में दर्ज कराई गई थी। पुलिस तब से ही मामले की जांच में जुटी हुई थी। कोतवाली पुलिस के मुताबिक बुधवार को मुखबिर से सूचना पुलिस टीम बीटीसी परिसर के समीप से चोरी हुए ट्रक की बरामदगी के लिए मुजफ्फरनगर पहुंची। इस दौरान सूचना मिली कि ट्रक पर पंजाब की नंबर प्लेट लगाकर आरोपी उसे मेरठ से मुजफ्फरनगर ला रहे हैं। पुलिस टीम ने खतौली में चीतल ग्रांट के समीप ट्रक को पकड़ लिया। पुलिस टीम ने ट्रक में सवार आरोपियों को भी पकड़ लिया। उनकी पहचान गुफरान पुत्र मोहम्मद इस्लाम निवासी ग्राम बघरा, थाना तितावी, हसीन पुत्र इकबाल निवासी ग्राम मुरादपुरा, थाना तितावी और मोहम्मद हासिम पुत्र महबूब निवासी ग्राम शिकारपुर, थाना भौंरा कलां, जिला मुजफ्फरनगर के रूप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाल प्रवीण सिंह कोश्यारी ने बताया कि आरोपियों ने चोरी का ट्रक पहचान में न आए, इसके लिए पर पेंट भी कर दिया था। आरोपियों को बृहस्पतिवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा। पुलिस टीम में कोतवाल प्रवीण सिंह कोश्यारी, एसएसआई अमरजीत सिंह, एसआई राजेश सिंह, कांस्टेबल नवनीत सिंह नेगी, मनोज कुमार, संदीप छाबड़ी, विकास मलिक, नीरज गुलेरिया आदि शामिल थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें