फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रस्सी के सहारे पेड़ से लटका मिला होमगार्ड का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला,ऋषिकेश।
विज्ञापन

दूनमार्ग से 10 दिन पूर्व संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होमगार्ड जवान का शव मंगलवार को ढालवाला के जंगल से पुलिस ने बरामद कर लिया। पुलिस को जंगल में होमगार्ड का शव रस्सी के सहारे पेड़ से लटका मिला। मामले में परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। हालांकि, उन्होंने अभी पुलिस को कोई लिखित शिकायत नहीं दी है।
मुनिकीरेती थाना पुलिस के मुताबिक मंगलवार सुबह करीब छह बजे ढालवाला के जंगल में सड़क से लगभग 100 मीटर अंदर एक युवक का शव पेड़ से लटका होने की सूचना स्थानीय लोगों ने दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर रस्सी के सहारे पेड़ से घुटने के बल लटके शव को उतारकर कब्जे में ले लिया। घटनास्थल से पुलिस को दस्तावेजों से भरा एक थैला बरामद हुआ, जिसके आधार पर मृतक की पहचान लापता होमगार्ड जवान हरीश प्रसाद सिलस्वाल (26) पुत्र रोशनलाल सिलस्वाल निवासी आशुतोषनगर, ऋषिकेश के रूप में हुई।
विज्ञापन

पुलिस ने घटना की जानकारी परिजनों को देते हुए शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पीएम होने के बाद शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। थाना प्रभारी निरीक्षक आरके सकलानी ने बताया कि बीती 12 मई को होमगार्ड जवान लापता हुआ था। परिजनों ने ऋषिकेश कोतवाली में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। बताया कि प्रथम दृष्ट्या मामला आत्महत्या का लग रहा है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु के सही कारण स्पष्ट हो पाएंगे। उधर, मृतक के भाई शिवप्रसाद सिलस्वाल ने मामले में हत्या की आशंका जाहिर की है।
परिजनों ने लगाया था पुलिस पर लापरवाही का आरोप
लापता होमगार्ड के परिजनों ने लापता होमगार्ड हरीश प्रसाद सिलस्वाल की गुमशुदगी ऋषिकेश कोतवाली में दर्ज कराई थी। इस बीच पिता रोशनलाल सिलस्वाल और स्थानीय लोगों ने दो बार कोतवाली में जांच अधिकारी से मुलाकात की। होमगार्ड जवान के पिता रोशनलाल, भाई शिवप्रसाद व पत्नी सीमा ने पुलिस पर खोजबीन में लापरवाही का आरोप भी लगाया था। पुलिस का दावा था कि हरीश की अंतिम फोन लोकेशन नटराज चौक मिली थी, इसके बाद से उनका नंबर ट्रैस नहीं हो पा रहा था।

पुलिस ने आर्थिक परेशानी बताई वजह
ऋषिकेश। मुनिकीरेती और ऋषिकेश पुलिस का कहना है कि हरीश प्रसाद सिलस्वाल आर्थिक परेशानी से जूझ रहा था। मुनिकीरेती के थाना प्रभारी निरीक्षक आरके सकलानी ने बताया कि होमगार्ड जवान आर्थिक दिक्कत से परेशान था। ऐसे में हो सकता है कि उसने यह कदम उठाया हो। बताया कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही सही स्थिति स्पष्ट होगी। जबकि ऋषिकेश कोतवाली में तैनात दारोगा व जांच अधिकारी श्री चंद नेगी भी मामले में आर्थिक परेशानी की बात कह चुके हैं।
विज्ञापन


पुलिस की कहानी पर सवाल
ऋषिकेश। होमगार्ड का शव जंगल में पेड़ से लटका मिलने के मामले में पुलिस की कहानी लोगों के गले नहीं उतर रही है। घटनास्थल पर युवक का शव पेड़ से लटका जरूर था, लेकिन उसके घुटने जमीन पर टिके हुए थे। पुलिस प्रथम दृष्ट्या होमगार्ड द्वारा आत्महत्या करना बता रही है, लेकिन घटनास्थल के दृश्य से ऐसा लगता नहीं है कि उसने फांसी लगाई होगी। हालांकि, मुनिकीरेती थाना प्रभारी निरीक्षक आरके सकलानी ने पीएम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई करने की बात कही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें