फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तलाशी अभियान में नहीं लगा राहुल का सुराग

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/ऋषिकेश।
विज्ञापन

शिवपुरी के पास गंगा में नहाते वक्त बीते मंगलवार को ग्राफिक एरा के पूर्व छात्र डूबे राहुल अंथवाल का सुराग बुधवार को भी नहीं लगा। मुनिकीरेती पुलिस ने एसडीआरएफ की मदद से गंगा नदी के कई हिस्सों को खंगाला, लेकिन छात्रा का पता नहीं लगा।
विज्ञापन

शिवपुरी चौकी प्रभारी अशोक कश्यप ने बताया कि राहुल अंथवाल (21) पुत्र दामोदर अंथवाल निवासी गुप्तकाशी, रुद्रप्रयाग के परिजन बुधवार को चौकी पहुंचे थे। राहुल दो साल पूर्व तक ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी में अध्ययनरत था। वर्तमान में वह देहरादून में रहकर छात्र-छात्राओं को ट्यूशन पढ़ाता था। बुधवार को शिवपुरी से मुनिकीरेेती स्थित नावघाट तक चले अभियान में देरशाम तक कोई कामयाबी हाथ नहीं लगी। अंधेरा होने के चलते अभियान को रोकना पड़ा। बृहस्पतिवार को फिर से तलाश की जाएगी। राहुल बीते मंगलवार को छह साथियों के साथ अनिल बिष्ट का जन्मदिन मनाने के लिए शिवपुरी क्षेत्र में पहुंचा था। जहां नहाते वक्त राहुल गंगा की तेज जलधारा की चपेट में आकर बह गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें