फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुनवाई नहीं होने पर बिफरे व्यापारी

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/ऋषिकेश।
विज्ञापन

रेलवे रोड स्थित एक दुकानदार ने क्षेत्र में संचालित एक केंद्रीय स्वास्थ्य संस्थान के छात्र-छात्राओं पर सोशल मीडिया के जरिए बदनाम करने और गाली-गलौच का आरोप लगाया है। पुलिस से शिकायत के बावजूद कार्रवाई नहीं होने से नाराज दुकानदार के समर्थन में व्यापारियों ने बुधवार को कोतवाली का घेराव कर प्रदर्शन किया। इसके बाद पुलिस ने तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

नगर उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के अध्यक्ष जयदत्त शर्मा की अगुवाई में व्यापारियों ने कोतवाली का घेराव किया। पीड़ित दुकानदार विद्यावृत शर्मा का कहना था कि बीती 21 जनवरी को खुद को क्षेत्र में केंद्रीय मेडिकल संस्थान की छात्रा दुकान पर आई थी। खरीदारी के बाद उसने डेबिट कार्ड से भुगतान किया। तकनीकी दिक्कत के चलते कार्ड दो बार स्वैप करना पड़ा। इस दौरान छात्रा के खाते से दोगुना (करीब 500 रुपये) भुगतान हो गया। इस पर छात्रा ने रकम वापस मांगी तो दुकानदार ने बैंक से संपर्क करने को कहा। इसके बाद छात्रा ने बदसलूकी की और सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणियां कर बदनाम करने की कोशिश की। इसके बाद बीते 25 मार्च को छात्रा साथियों के दुकान पर पहुंची और गाली-गलौच, मारपीट कर उन्हें जान से मारने की धमकी दी। प्रदर्शनकारियों में ललित मोहन मिश्रा, श्रवण जैन, अजय गुप्ता, पवन शर्मा, संजय व्यास, हर्षित गुप्ता, प्रदीप कोहली, अरविंद सेमवाल, राकेश वर्मा, प्रदीप गुप्ता, अरविंद भट्ट आदि शामिल रहे। प्रभारी निरीक्षक प्रवीण सिंह कोश्यारी ने बताया कि विद्यावृत शर्मा की तहरीर पर तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें