फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरोपी भाजपा नेता की गिरफ्तारी की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/विकासनगर।
विज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन ने डाकपत्थर में युवती से दुराचार की कोशिश के आरोपी भाजपा नेता की गिरफ्तारी की मांग की है। मंगलवार को यूनियन की बैठक में जिलाध्यक्ष संदीप दुबे ने कहा कि प्रदेश सरकार के दबाव के चलते ही अब तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
उन्होंने कहा कि आरोपी भाजपा नेता विजय महर को स्थानीय जनप्रतिनिधियों का भी संरक्षण प्राप्त है, इसलिए गिरफ्तारी नहीं हो रही है। उन्होंने कहा कि जल्द ही एक प्रतिनिधिमंडल क्षेत्र में भाजपा नेताओं की गुंडागर्दी के विरोध में प्रधानमंत्री को एक ज्ञापन भेजेंगे। बैठक में विष्णु दुबे, कामिल खान, गुलफाम अहमद, पारस कन्नौजिया, रवि कन्नौजिया, पंजाब सिंह, जोगिंदर राणा, सचिन कुमार, रमेश चंद, नीरज कुमार, अभिषेक, मनमोहन सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस ने दी आंदोलन की चेतावनी
कांग्रेस की जिला प्रवक्ता इशिता सेढ़ा ने प्रेस को जारी विज्ञप्ति में कहा कि मुकदमा दर्ज होने के चार दिन बाद भी डाकपत्थर में महिला से बलात्कार की कोशिश करने वाला आरोपी गिरफ्तार नहीं हो सका है। भाजपा से जुड़ा मुद्दा होने के कारण मामले में पुलिस ढुलमुल रवैया अपना रही है। उन्होंने पीड़िता को सुरक्षा व्यवस्था मुहैया कराने की मांग की थी, लेकिन इस ओर भी अब तक कोई कार्रवाई नहीं हो सकी है। कहा जल्द ही यदि आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होती तो उन्हें आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें