ब्यूरो/अमर उजाला/साहिया।
सीआईएसएफ में प्रशिक्षक के पद पर तैनात बहादुर सिंह(28) पुत्र धरम सिंह बिष्ट निवासी ककाड़ी गांव की चेन्नई में एक सड़क हादसे में मौत हो गई। उनकी मृत्यु से पूरे गांव में शोक की लहर है। बुधवार को उनके पार्थिव शरीर को चेन्नई से बाय एयर देहरादून लाया जाएगा। हरिपुर स्थित शमशान घाट में सुबह 11 बजे उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। दो वर्ष पूर्व बहादुर सिंह का विवाह हुआ था। उनकी एक साल की छोटी बच्ची है। उनके निधन से उनकी पत्नी निधि बिष्ट और माँ दर्शनी देवी का रो-रो कर बुरा हाल है। उनके निधन पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष और क्षेत्रीय विधायक प्रीतम सिंह ने शोक व्यक्त किया है।