फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थितियों में झोपड़ी में मृत मिला युवक

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/विकासनगर।
विज्ञापन

सहसपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक की मौत हो गई। युवक एक झोपड़ी में मृत अवस्था में मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण स्पष्ट हो सकेंगे।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार विनोद(25) पुत्र जावन सिंह ग्राम सुहास थाना गजोला कला पीलीभीत उत्तर प्रदेश हाल निवासी जमनपुर सेलाकुई में एक मकान में किराए पर रहता था। वह यहां एक कंपनी में काम करता था। शनिवार की शाम को कुछ लोगों ने जमनपुर स्थित एक खाली झोपड़ी में उसे लेटा हुआ देखा। इसके बाद लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने जब उसे उठाने की कोशिश की तो वह मर चुका था। पूछताछ में पता चला कि वह शनिवार की छुट्टी होने पर अपने मकान मालिक अर्जुन सिंह और दोस्त राहुल के साथ थानगांव घूमने गया था। जहां उसे शराब का नशा हो गया था। वह यहां पर एक पत्थर से स्लिप होकर चोटिल हो गया था। जहां उसके सिर पर चोटें आई थी। इसके बाद दोनों दोस्त उसे जमनपुर स्थित झोपड़ी में छोड़कर चले गए। थानाध्यक्ष नरेश कुमार राठौर ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। विनोद के साथ घूमने गए युवकों से पूछताछ की जा रही है। विनोद के परिजनों को सूचित कर दिया गया है। उनके आने के बाद ही पंचनामा और पोस्टमार्टम की कार्रवाई हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें