फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

20 कनेक्शन काटे , दो पर मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/विकासनगर।
विज्ञापन

उत्तराखंड पावर कारपोरेशन लिमिटेड(यूपीसीएल) की टीम ने बुधवार को अभियान चलाते हुए शाहपुर कल्याणपुर स्थित दो घरों में बिजली चोरी पकड़ी। इस मामले में विभाग ने संबंधित मकान स्वामी के खिलाफ बिजली चोरी अधिनियम में मुकदमा दर्ज कराया है। अभियान के दौरान कुल 1.50 लाख रुपये के राजस्व की वसूली की गई।
विज्ञापन

बुधवार को यूपीसीएल की टीम ने अभियान चलाते हुए शाहपुर कल्याणपुर स्थित गांव निवासी चतर सिंह चौहान और सागुनी देवी के घरों में बिजली चोरी पकड़ी। दोनों के घरों में कटिया डालकर बिजली चोरी की जा रही थी। इस दौरान टीम ने चोरी में इस्तेमाल किए जा रहे तारों को जब्त कर लिया। धर्मावाला, शाहपुर कल्याणपुर, आदूवाला में अभियान चलाते हुए बिल जमा न करने पर 20 से अधिक लोगों के घरों के कनेक्शन काट डाले। एसडीओ अश्वनी कुमार ने बताया कि अभियान लगातार जारी रहेगा। बिल जमा न करने वाले लोगों के कनेक्शन काटे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें