देवाल। ब्लाक के वांक गांव निवासी प्रताप सिंह से फोन पर आधार नंबर पूछ कर खाते से 72 हजार की धनराशि निकालने का मामला प्रकाश में आया है। प्रताप ने मामले की शिकायत पुलिस चौकी और बैंक प्रबंधन को दी।
पुलिस को दी शिकायत में प्रताप सिंह ने बताया कि 24 फरवरी को मोबाइल पर कॉल आई और खुद को स्टेट बैंक प्रबंधक बताया गया। साथ ही बैंक खाता और आधार नंबर सहित अन्य जानकारी पूछी। जब प्रताप 27 फरवरी को बैंक पहुंचे और खाता चेक कराया तो सन्न रह गए। प्रताप के खाते से 72 हजार की राशि निकाल ली गई थी। प्रताप ने मामले की शिकायत बैंक प्रबंधन और पुलिस से की। इधर चौकी प्रभारी जयवीर सिंह रावत ने बताया कि समय-समय पर लोगों को साइबर ठगी के प्रति जागरूक किया जा रहा है। बावजूद लोग ऐसे ठगों के झांसे में आ रहे हैं। जयवीर सिंह ने बताया कि मामले में प्रताप सिंह की शिकायत पर जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।